सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
नोएडा। बहलोलपुर गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात गांव निवासी देवन उर्फ देवेंद्र अपने परिजनों के साथ खेत पर बैठे था। इसी दौरान पड़ोसी सलेख वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। बताया गया कि वह नशे में था। परिजनों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद सलेख अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ वापस आया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। मारपीट में ललित यादव समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। कोतवाली सेक्टर-6 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed