Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद खूनी संघर्ष, मारपीट में युवक की मौत

Mon, 09 Nov 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
dfsg
स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद खूनी संघर्ष, मारपीट में युवक की मौत
विज्ञापन

- जन्मदिन की पार्टी के दौरान पार्क में भिड़े दो पक्ष, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल
- मृतक के पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, एक आरोपी नाबालिग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-15 स्थित पार्क में स्कूटी टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने दिल्ली के अशोकनगर निवासी अमित (25) और उसके दोस्त शिवम को बुरी तरह पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अमित की मौत हो गई, जबकि शिवम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है। नया बांस गांव के पास सेक्टर-15 स्थित पार्क में अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद समेत अन्य साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान सभी स्कूटी से वहां से निकलने लगे। इस बीच शिवम की स्कूटी पार्क में जन्मदिन की पार्टी कर रहे आफताब के पैर से छू गई। इसी बात को लेकर आफताब और शिवम के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आफताब ने शिवम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर शिवम ने भी अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अमित और शिवम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोस्तों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना फेज-1 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता संजय की शिकायत पर पुलिस ने गोलू, अभिषेक पंडित, आफताब समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में चार टीमें : पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक-दूसरे से पहले से परिचित थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद किस तरह हिंसक हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
वारदात के बाद मोबाइल बंद कर हुए फरार : पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। अब आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

पार्टी में शराब पीने की भी जांच: पार्क में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने की बात भी सामने आई है। पुलिस घटना के समय मौजूद युवकों के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। इसके लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article