{"_id":"6a871f82a3bffee5b708bf08","slug":"dfsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103692-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गलत खाते को फ्रीज कराने पर साइबर निरीक्षक समेत दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गलत खाते को फ्रीज कराने पर साइबर निरीक्षक समेत दो निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाईकोर्ट में याचिका के बाद जिले के अधिकारियों को किया गया था तलब
- विवेचना में लापरवाही का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में साइबर से जुड़े एक मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर साइबर मामले की जांच के दौरान गलत बैंक खाते को फ्रीज कराने की कार्रवाई करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार बिसरख कोतवाली में साइबर अपराध से संबंधित एक मामले की विवेचना चल रही थी। विवेचना के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए एक बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। आरोप है कि जिस खाते पर कार्रवाई की गई, वह विवेचना में बताए गए संदिग्ध खाते के बजाय किसी अन्य व्यक्ति का था। इस संबंध में खाता धारक की ओर से पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराया गया था। मगर संबंधित पुलिसकर्मियों की ओर से कोई खाता को डी फ्रीज कराने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। खाता फ्रीज होने व अभद्रता से परेशान खाताधारक ने इलाहाबाद हाईकोर्टका रुख किया और याचिका दाखिल कर दी। जांच में विवेचना के दौरान लापरवाही सामने आने पर साइबर निरीक्षक देवेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर मुनींद्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।