ग्रेटर नोएडा में टोकना पड़ा भारी: देर रात सोसायटी में दबंगई, लोगों को रॉड से पीटा; सामने आया मारपीट का Video
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में सिगरेट पीने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सोसायटी के पदाधिकारियों और निवासियों पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्विन्ज सोसाइटी में बुधवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सोसायटी के पदाधिकारियों और निवासियों पर लोहे की रॉड व मूसलनुमा हथियारों से हमला कर दिया।
घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक निवासी की सोने की चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है कि जिसमें आरोपी पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं वहां मौजूद लोग बीच बचाव कर रहे हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोसाइटी निवासी लकी, कर्दप और अंकित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सोसायटी परिसर में कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे।
इस दौरान सोसायटी के लोगों और एओए टीम ने उन्हें टोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे कई निवासी घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए बिसरख स्थित सरकारी सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका मेडिकल कराया गया। घटना के संबंध में एओए अध्यक्ष जितेंद्र राणा ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने हाथापाई के दौरान गले की चेन टूटने व अंगूठी के हाथ से निकलने का आरोप लगाया है।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मिग्सन ट्विन्ज सोसायटी के अध्यक्ष और उनके साथियों का सोसायटी में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। मामले में मिली शिकायत के आधार पर तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोसायटी में शांति व्यवस्था कायम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.