{"_id":"6a0f172773076bb9610f102b","slug":"fdgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95373-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिगरेट पीने से रोकने पर दबंगों ने सोसाइटी के लोगों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिगरेट पीने से रोकने पर दबंगों ने सोसाइटी के लोगों से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्विन्ज सोसाइटी में बुधवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोसाइटी निवासी लकी, कर्दप और अंकित के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात सोसाइटी परिसर में कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान सोसाइटी के लोगों और एओए टीम ने उन्हें टोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे कई निवासी घायल हो गए। घटना के संबंध में एओए अध्यक्ष जितेंद्र राणा ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने हाथापाई के दौरान गले की चेन टूटने व अंगूठी के हाथ से निकलने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में मिली शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।