सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic helpers create ruckus outside Purvanchal Royal City Society

ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालकिन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। एक फ्लैट मालकिन पर घरेलू सहायिका को थप्पड़ मारने और चाकू से हमले की चर्चा के बाद तनाव बढ़ गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Domestic helpers create ruckus outside Purvanchal Royal City Society
घरेलू सहायिकाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चूहड़पुर स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसायटी  के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि सोसायटी में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की गई। जिसके विरोध में अन्य घरेलू सहायिकाएं मौके पर पहुंच गईं। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 

Trending Videos


घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का मामला
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि एक फ्लैट में कार्यरत घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा चाकू से हमला किए जाने की भी चर्चा की गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सोसायटी में एक फ्लैट मालकिन द्वारा अपनी घरेलू सहायिका को थप्पड़ मार दिए जाने की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन

पीड़ित का कराया गया मेडिकल
इसके विरोध में कुछ घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध व्यक्त करने लगीं थी। सभी पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पीड़ित घरेलू सहायिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसकी ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed