सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Don't Let Increased Screen Time During the Holidays Rob Children of Their Eyesight

Noida News: छुट्टियों में बढ़ता स्क्रीन टाइम कहीं छीन न ले बच्चों की आंखों की रोशनी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Don't Let Increased Screen Time During the Holidays Rob Children of Their Eyesight
विज्ञापन
छुट्टियों में बढ़ता स्क्रीन टाइम कहीं छीन न ले बच्चों की आंखों की रोशनी


आंखों में जलन, दर्द, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें बढ़ीं



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ना आम बात है लेकिन लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, दर्द, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे आंखों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है।



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज ने बताया कि पहले बच्चे सीमित समय के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते थे लेकिन छुट्टियों में उनका अधिकांश समय स्क्रीन के सामने बीत रहा है। स्कूल बंद होने के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं और बच्चे मनोरंजन के लिए मोबाइल व अन्य गैजेट्स का अधिक उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते रोजाना करीब पांच बच्चे आंखों की समस्या लेकर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों की आंखें और शरीर काफी संवेदनशील होते हैं, इसलिए लंबे समय तक स्क्रीन देखने से भविष्य में भी परेशानी हो सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि वैसे तो हर बच्चा आजकल मोबाइल का आदी हो गया है, जो भी बच्चा बीमार होकर आता है माता-पिता की यही शिकायत होती है कि वह फोन देखता है। पढ़ाई से लेकर हर चीज फोन से जुड़ी है पर माता पिता को उसका ध्यान रखने के लिए फोन को दूर करना होगा। डॉ. पंकज ने अभिभावकों से बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखने, पर्याप्त पानी पिलाने, पौष्टिक आहार देने और उन्हें आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-1

सेक्टर-62 निवासी 11 वर्षीय आर्यन पिछले कई दिनों से आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत से परेशान था। जांच में पता चला कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे मोबाइल पर गेम खेल रहा था। डॉक्टर की सलाह पर स्क्रीन टाइम कम करने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos




केस-2

सेक्टर-78 की 9 वर्षीय अनन्या को आंखों में खुजली और धुंधला दिखाई देने की समस्या होने लगी। परिजनों के अनुसार वह ऑनलाइन वीडियो देखने और मोबाइल पर कार्टून देखने में काफी समय बिताती थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे स्क्रीन से दूरी बनाने और नियमित अंतराल पर आंखों को आराम देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed