सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath says crisis of identity, crisis of disease, mafias and terror of the Jungle Party

UP: फाजिल नगर का बदलेगा नाम, भगवान महावीर से संबंधित होगा नया नाम; सीएम योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 02 Jun 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने माफिया को उत्तर प्रदेश से समाप्त किया है और मच्छरों को भी समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।

UP CM Yogi Adityanath says crisis of identity, crisis of disease, mafias and terror of the Jungle Party
Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 278 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने तमकुही राज और पावा नगर की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला दौरा है। यह स्थान भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ा हुआ है। यह भूमि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से भी संबंधित है। कुशीनगर ऐसी समृद्ध और गौरवशाली विरासत का साक्षी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने नौ-दस साल पहले की स्थितियों को याद किया। उन्होंने बताया कि तब पहचान का संकट और बीमारी का संकट था। हर तरह के माफियाओं, जैसे रेत माफिया और खनन माफिया, का आतंक था। 'जंगल पार्टी' का भी खौफ फैला हुआ था।
विज्ञापन

पिछली सरकारों की स्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ-दस साल पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। 'जंगल पार्टी' के आतंक से लोग भयभीत रहते थे। उस समय अराजकता और कानूनहीनता का माहौल था। आज की पीढ़ी, खासकर 25 साल से कम उम्र के लोग, शायद उस डर को नहीं जानते।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने माफिया को उत्तर प्रदेश से समाप्त किया है और मच्छरों को भी समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।
 

फाजिल नगर अब होगा पावागढ़
सीएम योगी ने इस दौरान बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि फाजिल नगर का नाम अब पावागढ़ होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed