सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: 34-Year-Old Man Found Hanging In Sammay Mata Temple Complex in Gorakhpur

मंदिर परिसर में मिला शव: पेंट-पॉलिश का काम छोड़ गांव आया था जवाहर, घर में झगड़ा-2 दिन बाद फंदे से झूलता मिला

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटिया नायक गांव निवासी रामदुलारे यादव का पुत्र जवाहर यादव मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रह रहा था। वह पूजा-पाठ के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित नीम के पेड़ की डाल से अंगोछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

Gorakhpur: 34-Year-Old Man Found Hanging In Sammay Mata Temple Complex in Gorakhpur
मृत युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित सम्मय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह 34 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जवाहर यादव के रूप में हुई है, जो मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


कोटिया नायक गांव निवासी रामदुलारे यादव का पुत्र जवाहर यादव मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रह रहा था। वह पूजा-पाठ के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह उसका शव परिसर में स्थित नीम के पेड़ की डाल से अंगोछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जवाहर यादव हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करता था। करीब एक माह पहले वह गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह पत्नी नीतू और अपने तीन बच्चों से अलग रहता था। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात जवाहर अपने घर खाना खाने गया था।

इसी दौरान पुश्तैनी जमीन को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामले में शनिवार को उसके भाई दिलीप ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को तीनों भाइयों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। घटना के बाद जमीन विवाद को भी जांच के दायरे में रखा गया है। 

थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed