सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High Alert On India-Nepal Border After Pak-Backed Terror Module Busted, 9 Suspects Arrested

नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट: पाक समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद सीमा पर हाई अलर्ट, 9 संदिग्ध गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

खुफिया इनपुट्स के अनुसार, इन मामलों से जुड़े फरार संदिग्धों के खुली सीमा के रास्ते नेपाल भागने या देश में घुसपैठ करने की आशंका है। जनपद से पड़ने वाले भारत नेपाल की 84 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां भी इस इनपुट के बाद अलर्ट हो गई हैं और नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे हर एक नागरिकों की सघनता से तलाशी ली जा रही है और उनके सामानों की जांच की जा रही है।

High Alert On India-Nepal Border After Pak-Backed Terror Module Busted, 9 Suspects Arrested
सोनौली सीमा पर जांच करती एसएसबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के साथ देश के अलग-अलग जगहों से 9 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क में नेपाल के रास्ते आतंकियों को फंडिंग करने के साथ लॉजिस्टिक रूट की पुष्टि हुई थी।



वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एवं खुफिया एजेंसियों ने इनके ठिकानों से ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। खुफिया इनपुट्स के अनुसार, इन मामलों से जुड़े फरार संदिग्धों के खुली सीमा के रास्ते नेपाल भागने या देश में घुसपैठ करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद से पड़ने वाले भारत नेपाल की 84 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां भी इस इनपुट के बाद अलर्ट हो गई हैं और नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे हर एक नागरिकों की सघनता से तलाशी ली जा रही है और उनके सामानों की जांच की जा रही है। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है एवं मुख्य नाको के साथ-साथ पगडंडियों पर भी सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद हो गए हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा पर होटल और सरायों में तलाशी भी ली जा रही है, ताकि कोई भी देश विरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में न प्रवेश कर सके।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी और चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed