सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT and DDU made it to the top 100, top news in hindi

UP: एमएमएमयूटी और डीडीयू ने टॉप-100 में बनाई जगह, IIRF रैंकिंग में गोरखपुर के विवि शामिल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

इंजीनियरिंग श्रेणी में एमएमएमयूटी को शैक्षणिक प्रतिष्ठा में 94.26, स्नातक परिणाम एवं रोजगारयोग्यता में 97.88, अनुसंधान उपलब्धियों में 90.79 व कल्याण एवं संस्थागत विकास में 95.23 अंक प्राप्त हुए। इसमें कुल 1000 अंकों में से 841.11 का समग्र भारांक सूचकांक अर्जित किया। वहीं, प्रबंधन श्रेणी में 784.96 का समग्र भारांक सूचकांक प्राप्त किया है।

MMMUT and DDU made it to the top 100, top news in hindi
एमएमएमयूटी और विश्वविद्यालय गेट की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ)-2026 में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने देश के टॉप-100 संस्थानों में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। एमएमएमयूटी ने दो और डीडीयू ने एक श्रेणी में जगह बनाई है।

Trending Videos


एमएमएमयूटी ने आईआईआरएफ की इंजीनियरिंग श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर 51वीं रैंक और प्रबंधन श्रेणी में 66वीं रैंक प्राप्त की है। इन दोनों श्रेणियों में उत्तर प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल किया है। एमएमएमयूटी ने राज्य सरकार के तकनीकी संस्थानों में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस श्रेणी में एचबीटीयू, कानपुर प्रथम स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग श्रेणी में एमएमएमयूटी को शैक्षणिक प्रतिष्ठा में 94.26, स्नातक परिणाम एवं रोजगारयोग्यता में 97.88, अनुसंधान उपलब्धियों में 90.79 व कल्याण एवं संस्थागत विकास में 95.23 अंक प्राप्त हुए। इसमें कुल 1000 अंकों में से 841.11 का समग्र भारांक सूचकांक अर्जित किया। वहीं, प्रबंधन श्रेणी में 784.96 का समग्र भारांक सूचकांक प्राप्त किया है।

डीडीयू को व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रदर्शन के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी बी-स्कूलों की श्रेणी में 75वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस श्रेणी में यूपी के सिर्फ चार राज्य विश्वविद्यालयों को ही जगह मिली है। उनमें डीडीयू व एमएमएमयूटी के अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी शामिल हैं। विश्वविद्यालय को प्रदेश स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त हुई है।

डीडीयू ने 1000 में से 751.42 का समग्र वेटेज इंडेक्स स्कोर प्राप्त किया है। अकादमिक प्रतिष्ठा में 85.66, डिमांड रेशियो एवं छात्र प्रोफाइल में 84.10, ग्रेजुएट आउटकम्स एवं रोजगार क्षमता में 84.08, शोध परिणाम में 82.10, नियोक्ता प्रतिष्ठा एवं अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 82.99, कल्याण एवं संस्थागत विकास में 82.99, सहकर्मी धारणा एवं पूर्व छात्र प्रतिक्रिया में 81.88 व प्रभाव एवं मूल्य संवर्धन में 80.77 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, उद्योग सहयोगियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता व सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह सम्मान हमें भविष्य में और भी ऊंचे मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा: प्रो. अनुपमा शर्मा कौशिक, कुलपति, एमएमएमयूटी

देश के शीर्ष 100 सरकारी बी-स्कूलों में स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह सफलता शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में शोध व प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को और सुदृढ़ करेगा: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed