सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arjun died after colliding with pickup truck at Belghat intersection in Sikriganj

मुंबई से निकला घर पहुंची लाश: सड़क हादसे में मौत, पीछे रह गई गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी; शव देख रो पड़े सभी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकरीगंज (गोरखपुर) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 May 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सिकरीगंज के बेलघाट मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार पिकअप से टकराकर अर्जुन गंभीर घायल हुआ। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अर्जुन मुंबई से तीन माह बाद घर लौटा था।

Arjun died after colliding with pickup truck at Belghat intersection in Sikriganj
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बेलघाट मोड़ पर बुधवार रात पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बेलघाट मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर अर्जुन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र रामाश्रय, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम गुवारी, थाना बेलघाट के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल प्रियांशु का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मुंबई से घर लौट रहा था अर्जुन
परिजनों के मुताबिक, अर्जुन मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और करीब तीन माह बाद घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। अर्जुन की शादी तीन वर्ष पहले बरियारे गांव की रंजू से हुई थी। उसकी दो वर्षीय बेटी अंबिका है, जबकि पत्नी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है।

घर का इकलौता सहारा था अर्जुन
अर्जुन दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। छोटा भाई सुरेंद्र घर पर ही रहता है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक अर्जुन के पिता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed