सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University student commits suicide in private hostel

Gorakhpur News: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र ने प्राइवेट हॉस्टल में की आत्महत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University student commits suicide in private hostel
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला अलीगढ़ निवासी छात्र का शव, सुसाइड नोट बरामद
Trending Videos


गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था घनेंद्र
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुद को परिवार की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की बात लिखी है।

छात्र की पहचान अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड निवासी घनेंद्र चौधरी (23) के रूप में हुई है। वह इंदिरानगर क्षेत्र स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में अकेले कमरा लेकर रह रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम घनेंद्र हॉस्टल पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार सुबह तक कमरे से बाहर न निकलने पर हॉस्टल वार्डेन को शक हुआ। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वार्डेन ने दोपहर करीब 12:30 बजे रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्र का शव सीलिंग फैन से लटका मिला।
जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में छात्र ने लिखा कि वह न अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा छात्र। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अगले जन्म में उनके सपने पूरे करने की बात लिखी है।
रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed