{"_id":"6a063c69db4abef315061448","slug":"people-wandered-around-all-day-trying-to-fill-petrol-and-diesel-problems-increased-in-rural-areas-as-well-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1321330-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के ज्यादातर पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के ज्यादातर पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
- पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए दिन भर भटकते रहे लोग, ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ी परेशानी
गोरखपुर। बृहस्पतिवार को पेट्रोल संकट के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर दिन में ही पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग एक से दूसरे पंप तक पेट्रोल की तलाश में दौड़ते रहे।
शहर के शाहपुर, गीता वाटिका, खजांची चौराहा, पादरी बाजार, बशारतपुर और यूनिवर्सिटी क्षेत्र के आसपास स्थित कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। इसके चलते वाहन चालकों की लंबी कतारें उन पंपों पर लग गईं, जहां पेट्रोल मिल रहा था। धर्मशाला बाजार और राप्तीनगर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंपों पर दिन भर भीड़ बनी रही, लेकिन शाम तक वहां भी पेट्रोल खत्म हो गया। पादरी बाजार निवासी अवनीश ने बताया कि उनकी गाड़ी में पेट्रोल कम था। वह तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर गए लेकिन कहीं पेट्रोल नहीं मिला और आखिरकार उन्हें घर लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात खराब रहे। खोराबार, खजनी, भटहट, सिकरीगंज, महादेवा बाजार और धुरियापार समेत कई इलाकों में पेट्रोल की किल्लत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामों के लिए वाहन चलाने वालों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
-
खजनी में ज्यादातर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म
उनवल। खजनी क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नंदापार, कटघर, सतुआभर, भियुरी, चतुरबंदुआरी, हरनहीं और बढ़नी समेत अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। संवाद
-
कई पेट्रोल पंप हुए ड्राई, लोग हो रहे परेशान
कुईं बाजार। सिकरीगंज क्षेत्र के हरदत्तपुर, ढेबरा बाजार और अमोढ़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। यहां सप्ताह भर से किल्लत बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर तेल की उपलब्धता नहीं होने से लोग ्बृहस्पतिवार को सुबह से ही चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं राहत नहीं मिली। उमेश सिंह कौशिक, विनोद यादव, अरुण, मनीष शर्मा, सतीश राय, पप्पू कुमार आदि ने बताया कि हरदत्तपुर पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल बुधवार से ही समाप्त है।
-
चौरीचौरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पंप बंद
चौरीचौरा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेट्रोल संकट गहरा गया। चौरीचौरा और आसपास के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो जाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। केवल एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलने की सूचना के बाद वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं और सीमित मात्रा में पेट्रोल देने को लेकर कई बार उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप संचालक आकाश अरोड़ा ने बताया कि बढ़ती मांग के कारण यहां उपलब्ध स्टॉक भी तेजी से खत्म हो रहा है।
रोजाना 200 टैंकर पेट्रोल की मांग, पहुंच रहे सिर्फ 170 टैंकर
जानकारी के अनुसार, जिले में जिले में 236 पेट्रोल पंप हैं। प्रतिदिन करीब 200 टैंकर पेट्रोल की जरूरत होती है, जबकि वर्तमान में लगभग 170 टैंकर ही पहुंच पा रहे हैं। इससे लोगों को वाहनों में तेल भरवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
कोट
सभी तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। स्थिति को सामान्य करने के लिए रात में अतिरिक्त टैंकर मंगाए गए हैं। शुक्रवार तक स्थित सामान्य होने की उम्मीद है।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी