{"_id":"69b3aea9a07417a0d60fc1f1","slug":"body-of-middle-aged-man-found-in-car-on-pipiganj-baghahibhari-highway-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीपीगंज-बघहीभारी हाईवे पर कार में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीपीगंज-बघहीभारी हाईवे पर कार में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Fri, 13 Mar 2026 11:59 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:59 AM IST
सार
गोरखपुर में पीपीगंज-बघही हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक खड़ी आई-20 कार में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान भी हो गई है।
विज्ञापन
कार में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बघहीभारी क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे खड़ी आई-20 कार (UP56BA0015) में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक धनेश जायसवाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, नौतनवा महराजगंज का निवासी है। शव कार की पिछली सीट पर पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और कार के अंदर से शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बर्गर और प्लास्टिक के गिलास बरामद किए।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया यह आशंका जता रही है कि संभवतः शराब के अधिक सेवन से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई हो, लेकिन मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। कैंपियरगंज के सीओ अनुराग सिंह और पीपीगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय कार में मृतक के साथ कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं। जांच जारी है।