{"_id":"6a57f167a904dbb86e0cf0e1","slug":"the-implementation-of-this-system-will-provide-relief-to-patients-suffering-from-serious-illnesses-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1386461-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी आयुष्मान कार्ड से इलाज की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी आयुष्मान कार्ड से इलाज की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- व्यवस्था शुरू होने से गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को मिलेगी सहूलियत
- अभी तक केवल नेहरू अस्पताल में मिलती है यह सुविधा
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी जल्द ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उपचार की सुविधा शुरू होने जा रही है। अभी तक यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपलब्ध है, जहां आयुष्मान लाभार्थियों के लिए विशेष काउंटर संचालित किया जाता है। यहां पंजीकरण के बाद मरीजों के कैशलेस इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान योजना लागू होने से हृदय, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी समेत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक ऐसे मरीजों को उपचार के लिए अलग प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र लाभार्थी सीधे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में योजना का लाभ लेकर इलाज करा सकेंगे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसके लिए आवश्यक तैयारियों में जुटा है। योजना के संचालन के लिए यहां भी आयुष्मान सहायता काउंटर स्थापित किया जाएगा, जहां मरीजों के गोल्डन कार्ड का सत्यापन और इलाज से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद मरीजों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान भारत योजना लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज आसानी से उपलब्ध होगा। साथ ही उन्हें इलाज के लिए अनावश्यक भागदौड़ और अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।