{"_id":"6a57f1d87d4ea482a20b9b7b","slug":"ddu-online-applications-open-for-45-courses-including-the-diploma-in-theatre-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1386653-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: डिप्लोमा इन थिएटर समेत 45 पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: डिप्लोमा इन थिएटर समेत 45 पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन शुरू
Thu, 16 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 22 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन- इसी सप्ताह 829 पीएचडी सीटों के लिए शोध पात्रता परीक्षा के आवेदन भी होंगे शुरू
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। इस बार 45 पाठ्यक्रमों में आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही दो नए कोर्स डिप्लोमा इन थिएटर 30 सीटऔर बीबीए 60 सीट में भी पहली बार ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था या जो सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, वे 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि सीटों से कम आवेदन वाले पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया नौ जुलाई से शुरू की गई थी और रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन दोबारा आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर पात्रता, शुल्क और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।
-- -- -
इसी सप्ताह शुरू होंगे पीएचडी प्रवेश के आवेदन
शोध पात्रता परीक्षा रेट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन इसी सप्ताह शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष कुल 829 पीएचडी सीटों पर प्रवेश की तैयारी की है। इनमें 753 फुलटाइम पीएचडी सीटें हैं, जिनमें 265 सीटें विश्वविद्यालय परिसर तथा 488 सीटें संबद्ध महाविद्यालयों के पर्यवेक्षकों के अधीन स्वीकृत की गई हैं। ये सीटें 44 विषयों में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्ववित्तपोषित योजना के तहत तकनीकी, कृषि, फार्मेसी और वाणिज्य संकायों में 76 अतिरिक्त सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी कराई जाएगी।