{"_id":"6a1e7c55a786afa3b8032e6f","slug":"a-month-and-a-half-after-marriage-wife-absconded-with-her-lover-taking-jewellery-and-cash-from-her-in-laws-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ डेढ़ माह की दुल्हन: शादी के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, मायके से शुरू हुई लव स्टोरी का ससुराल में अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ डेढ़ माह की दुल्हन: शादी के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, मायके से शुरू हुई लव स्टोरी का ससुराल में अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
शिकायतकर्ता का कहना है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गत 15 अप्रैल को उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि बाद में पता चला कि शादी के पहले से ही पत्नी का उसके गांव के गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह मोबाइल पर अक्सर बातचीत भी कर रही थी।
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्थानीय कस्बे के एक वार्ड से नवविवाहिता शादी के डेढ़ माह बाद ससुराल से गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह आरोप विवाहिता के पति ने थाने में तहरीर देकर लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गत 15 अप्रैल को उसका विवाह हुआ था।
आरोप है कि बाद में पता चला कि शादी के पहले से ही पत्नी का उसके गांव के गैर समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह मोबाइल पर अक्सर बातचीत भी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे विवाहिता शौच के बहाने घर से निकली और एक कार में बैठकर प्रेमी के साथ कहीं फरार हो गई। आरोप है कि जब उन्होंने कमरे में आकर तलाशी ली तो करीब साढ़े तीन लाख रुपयों के सोने व चांदी के विभिन्न जेवरात एवं 60 हजार रुपये नकदी भी अपनी जगह से गायब मिले।
Trending Videos
घटना के बाद महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।