सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Gorakhpur honored 20 meritorious students, their faces lit up.

मेधा को मिला सम्मान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिले 21 हजार, मेडल और प्रशस्ति पत्र-सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

इस मौके पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। छात्राओं, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं उनकी एकाग्रता का प्रतिफल है। विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए एक अच्छी पहल है।

Amar Ujala Gorakhpur honored 20 meritorious students, their faces lit up.
मेधावियों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज के देवीशंकर सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।
Trending Videos


इस अवसर पर हाईस्कूल के 10 तथा इंटरमीडिएट के 10 मेधावी विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपये का चेक और मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी तथा डीआईओएस अजीत सिंह मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। छात्राओं, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं उनकी एकाग्रता का प्रतिफल है।

विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए एक अच्छी पहल है। निश्चित ही ये सभी सम्मानित छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और अपने कर्तव्य के प्रति एकाग्र होंगे।

स्वागत भाषण जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह ने किया। संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव और आए हुए अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, समन्वयक आशुतोष मिश्र, प्रभाकर, फूलचंद यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, दुर्गेश मिश्रा, रणविजय मल्ल, सत्य प्रकाश मिश्रा, मिथिलेश गुप्ता, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल के इन छात्रों का सम्मान
दिव्या यादव, प्रिया, विदिशा मौर्या, प्रथम चौधरी, रजनी, रिंकी सिंह, बृजेश, अखिलेश कुमार, दीपशिखा और दिव्यांशु यादव।

इंटरमीडिएट के ये छात्र सम्मानित
आस्था, सुप्रिया शर्मा, निखिल मद्धेशिया, अंशिका मौर्या, जावेद अली, तौफीक अंसारी, अनुराग पांडेय, आयुष पांडेय, कंचन चौरसिया और सलोनी।

मेधावी बोले
आईआईटी में जाना है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है: दिव्या यादव, जिला टॉपर (हाईस्कूल)
प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हूं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू करने का लक्ष्य है: विदिशा मौर्या, दूसरा स्थान (हाईस्कूल)

सिविल सेवा में जाना मेरा सपना है। इसके लिए नियमित पढ़ाई कर रही हूं और आगे की तैयारी पर पूरा ध्यान दे रही हूं: प्रिया, तीसरा स्थान (हाईस्कूल)
इंजीनियर बनकर तकनीकी क्षेत्र में कुछ नया करना चाहता हूं। आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत के साथ करूंगा: अमन चौधरी, चौथा स्थान (हाईस्कूल)

आयकर अधिकारी बनना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करूंगा: वृजेश, पांचवा स्थान (हाईस्कूल)
एमबीए कर व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हूं। भविष्य में अपना अलग मुकाम बनाना लक्ष्य है: आस्था, प्रथम स्थान (इंटरमीडिएट)

सिविल सेवा में जाकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हूं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह क्षेत्र चुना है: प्रिया शर्मा, दूसरा स्थान (इंटरमीडिएट)
इंजीनियर बनना मेरा सपना है। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर करियर बनाना चाहता हूं: निखिल मद्धेशिया, तीसरा स्थान (इंटरमीडिएट)

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हूं: अंशिका वर्मा, चौथा स्थान (इंटरमीडिएट)
इंजीनियर बनने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं: जावेद अली, पांचवां स्थान (इंटरमीडिएट)

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित( हाईस्कूल)
छात्र/छात्रा का नाम   विद्यालय का नाम
दिव्या यादव   संस्कार इंटर कॉलेज रिठुआखोर पाली गोरखपुर
प्रिया दीनानाथ यादव उमावि सिंघौरा बेलघाट
विदिशा मौर्या  एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी बेलवार
प्रथम चौधरी  तीर्थराज इंटर कॉलेज मड़हा बेलघाट
रजनी तीर्थराज इंटर कॉलेज मड़हा बेलघाट
रिंकी सिंह  श्रीमती फूलमती इंटर कॉलेज हरदीचक
बृजेश मां गंगदेई इंटर काॅलेज शंकरपुर
अखलेश   बाबू अनिरुद्ध शाही गुरुकुल इंटर काॅलेज
दीपशिखा एपीजे अब्दुल कलाल मेमोरियल एकेडमी बेलवार
दिव्यांशु यादव  रमपुरवां इं काॅलेज खजनी

छात्र/छात्रा का नाम  विद्यालय का नाम
आस्था कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
सुप्रिया शर्मा श्रीमती फूलमती इंटर कॉलेज हरदीचक
निखिल एमजी इंटर कॉलेज
अंशिका कमला सिंह इंटर काॅलेज सहजनवां
जावेद अली  जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज मानीराम
तौफिक अंसारी बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज
अनुराग  जुबिली इंटर कॉलेज
आयुश जुबिली इंटर कॉलेज
कंचन वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी सहजनवां
सनोनी  नेहरू इंटर कॉलेज बालिका इंटर कॉलेज चौरी-चौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed