{"_id":"6af1da7e4e57e31f400d8d72","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111558-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी बरी
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बिसरख क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप युक्तियुक्त संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। बरी होने वालों में बिसरख गांव के आसिफ, मोहित, अंकित और पंकज शामिल हैं।
वादी मुन्ना लाला ने थाना बिसरख में तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि 7 जुलाई की शाम उसकी जूस कॉर्नर की दुकान पर कुछ युवकों ने मारपीट की थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोप-पत्र भेजा था। अभियोजन ने मुकदमे में दो गवाहों को पेश किया। अदालत ने कहा कि केवल दस्तावेज की सत्यता स्वीकार करना आरोपियों को दोषी सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है।