{"_id":"6aff01ef13d26b207806a513","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112468-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैसों के लालच में सोने के जेवरात गवां बैठी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैसों के लालच में सोने के जेवरात गवां बैठी महिला
विज्ञापन
- पैसों के लालच में सोने के जेवरात गवां बैठी महिला-इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की घटना, दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने लालच में आकर अपने लाखों रुपये के जेवरात गवां दिए। महिला दो युवकों के लालच में आ गई और पैसों से भरा बैग देखकर अपने सोने के जेवरात उताकर दे दिए और बैग ले लिया पर कुछ दूर जाने पर जब बैग देखा तो उसमें कागज मिले। ठगी का शिकार महिला ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
महागुन मंत्रा वन सोसाइटी निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है कि 17 नवंबर को उसकी पत्नी पिंकी सिंह महागुन मंत्रा-2 सोसाइटी के बाहर लगे बाजार से सामान खरीदने गई थीं। वहां से वापस आते समय दो युवकों ने पत्नी को रोक लिया और बातचीत करने लगे। तभी युवकों ने बैग में पैसे दिखाएं और उसके बदले पत्नी से सोने की चेन और कुंडल मांगे। पत्नी ने पैसों के बैग के बदले में चेन और कुंडल दे दिए। आरोप है कि बैग लेने के बाद पत्नी घर आ रही थी। कुछ दूर चलने के बाद जब उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें पैसों की जगह कागज मिले। ठगी होने की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। उसके बाद कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।