फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: महक हत्याकांड में आरोपी इंजीनियर को नोएडा लाने की कवायद तेज

Thu, 27 Aug 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
- बराैला के एक पीजी में असम की युवती की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

- कटिहार जेल में बंद रमन राज की अभिरक्षा के लिए 10 सितंबर को होगी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बरौला गांव के पीजी में असम की युवती महक अहमद की हत्या के मामले में फरार आरोपी इंजीनियर रमन राज को नोएडा लाने के लिए पुलिस की कवायद जारी है। बिहार के कटिहार जेल में बंद रमन को बी वारंट के जरिए अपनी अभिरक्षा में लेने के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी दी है। इस पर 26 अगस्त को सुनवाई हुई, लेकिन फैसला नहीं हो सका। अब 10 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
डिब्रूगढ़ निवासी महक अहमद 20 जुलाई को अपनी सहेली संजना के साथ नोएडा आई थी। दोनों यहां रोजगार की तलाश में थीं और बरौला स्थित एक पीजी में रहने लगी थीं। इसी दौरान पड़ोस के कमरे में रहने वाले इंजीनियर रमन राज से महक की जान-पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक आठ अगस्त की रात महक और रमन के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान रमन ने महक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीजी संचालक सार्थक बंसल की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि घटना के बाद आरोपी कटिहार पहुंच गया था। वहां शराब तस्करी के मामले में जेल चला गया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे यहां लाने के लिए बी वारंट की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अदालत की अनुमति मिलने के बाद आरोपी को कटिहार जेल से नोएडा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed