फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgfd

संशाधित:::::: प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने हिंडन नदीं में लगाई छलांग

Sun, 30 Aug 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
dsfgfd
-कुलेसरा पुल से रात करीब 10 बजे नदी में कूदी 19 वर्षीय युवती, बचाने के लिए प्रेमी भी पानी में उतरा
विज्ञापन

-तेज बहाव में बह गई युवती, युवक किसी तरह निकला बाहर
- एसडीआरएफ ने रविवार देर शाम तक चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला सुराग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव के पुल से शनिवार रात करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवती ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख उसके साथ मौजूद युवक भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन युवती तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रविवार शाम तक टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान हाथरस निवासी संजना (19) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुलेसरा गांव में किराये के मकान में रहती है। युवती की मां गांव में दुकान लगाती है जबकि पिता मजदूरी करते हैं। संजना ने आठवीं तक पढ़ाई की थी। युवती का राहुल नामक युवक से प्रेम-प्रसंग था। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी। पिता हरेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम दोनों के बीच फोन पर शादी को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे युवती काफी नाराज और परेशान हो गई। बातचीत के बाद युवती ने अपनी मां से कहा कि वह मरने जा रही है। इतना कहने के बाद शनिवार रात को वह घर से निकल गई।
विज्ञापन



मां और परिजनों के सामने नदी में लगाई छलांग : रात करीब 10 बजे युवती कुलेसरा पुल पर पहुंची। वहां भी परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक उसने पुल से हिंडन नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर युवक भी वहां पहुंच गया। युवती को नदी में कूदता देख युवक भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। उसने युवती को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उसे पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा : स्थानीय गोताखोरों से सफलता नहीं मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। रविवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार शाम तक लगातार तलाश के बावजूद युवती का पता नहीं चल सका।
शादी के लिए दहेज की मांग का भी आरोपः आरोप है कि युवक शादी से पहले युवती पर दहेज की मांग की कर रहा था। मगर युवती का कहना है था कि वह उससे प्यार करती है। युवक के धोखा देने की बात से युवती काफी आहत थी।






युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। नदी में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। परिजन ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है। -राजीव गुप्ता, एसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article