{"_id":"6af1d60565f6ebdebe0358b4","slug":"dsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4918467-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिता के निधन पर बिहार गई महिला के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिता के निधन पर बिहार गई महिला के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
- मुख्य गेट का ताला और कुंडी काटकर घुसे चोर, गुल्लक में रखी बच्चों की बचत भी ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान मालकिन पिता के निधन के बाद बिहार गई हुई थीं। पुलिस के अनुसार, अक्षरधाम कॉलोनी निवासी ममता देवी छह जुलाई को बीमार पिता की देखभाल के लिए बिहार गई थीं। उनके पिता का 30 जुलाई को निधन हो गया। 15 अगस्त को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने और चोरी की सूचना दी। ममता देवी के पति नोएडा पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला। चोर मुख्य गेट की कुंडी और सेंटर लॉक काटकर घर में घुसे थे। उन्होंने अलमारी और अन्य जगहों से जेवर व नकदी चुराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने मंगलसूत्र, दो सोने के हार, टीका, अंगूठी और बेटे का बजरंगबली का लॉकेट चुराया। बेटी के झुमके समेत कई अन्य आभूषण भी ले गए। करीब 250 ग्राम की एक जोड़ी पायल, अन्य चांदी की पायल, हार, 10 चांदी के सिक्के और छह जोड़ी बिछिया भी चोरी हुई। इसके अतिरिक्त, 20 हजार रुपये नकद और परिवार के तीन सदस्यों की गुल्लक में रखी बचत भी चोर ले गए। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।