{"_id":"6af5c55575b8eeebb3015d4d","slug":"dsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111818-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने 10वीं मंजिल से कूदकर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने 10वीं मंजिल से कूदकर ने दी जान
विज्ञापन
-नॉलेज पार्क स्थित निजी कॉलेज में पढ़ाती थी
-नौकरी छूटने के बाद से तनाव में होने की बात आई सामने, पांच साल का है बेटा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पाई-4 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी में बुधवार शाम नौकरी छूटने के बाद से तनाव से गुजर रही एसोसिएट प्रोफेसर ने 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 34 वर्षीय सायना के रूप में हुई है। परिजन ने पुलिस पूछताछ में नौकरी छूटने के बाद से तनाव में होने की बात सामने आई है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित मुंजाल परिवार के साथ केंद्रीय विहार सोसायटी के सी-10 टावर में रहते है। परिवार में पांच साल के बेटे के अलावा पत्नी सायना थी। उनकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। रोहित का चंडीगढ़ में खुद का अपना निजी कारोबार है। बुधवार शाम जब सभी अपने काम में व्यस्त थे। तभी पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से करीब साढ़े पांच बजे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को पूछताछ में परिजन ने बताया कि सायना ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर थीं। वह कंप्यूटर साइंस विषय पढ़ाती थीं। कुछ समय पहले उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से वह तनाव में चल रही थीं। रोहित मुंजाल ने पूछताछ के दौरान नौकरी छूटने के बाद से पत्नी के तनाव में रहने की बात बताई है।
परिजनों ने नहीं दी शिकायत : कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।