{"_id":"6af53e59cd0372d1b4021da1","slug":"woman-dies-by-jumping-from-the-10th-floor-at-kendriya-vihar-society-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में महिला 10वीं मंजिल से कूदी: मौके पर ही तोड़ा दम, सोसायटी में हड़कंप; आत्महत्या या वजह कुछ और?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में महिला 10वीं मंजिल से कूदी: मौके पर ही तोड़ा दम, सोसायटी में हड़कंप; आत्महत्या या वजह कुछ और?
Thu, 12 Nov 2026 09:54 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:54 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय महिला ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में महिला ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना बीटा-2 क्षेत्र की केंद्रीय विहार सोसायटी में एक महिला ने 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 34 वर्षीय सायना के रूप में हुई है। वह रोहित मुंजाल की पत्नी थीं और केंद्रीय विहार सोसायटी के सी-10 में रहती थीं। महिला ने सोसायटी की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना बीटा-2 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला के आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना के पीछे पारिवारिक या अन्य किसी तरह का विवाद था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।