सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   education

Noida News: स्कूल की लड़ाई में फंसी पढ़ाई, खतरे में 600 बच्चों का भविष्य

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
education
विज्ञापन
नोट - ऑनलाइन देर से चलाएं
Trending Videos



-स्कूल को अंदर से बंद करने का संचालक ने लगाया था आरोप
-आज से नए सत्र की होनी है शुरुआत, बच्चों को नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिरोंडी गांव में संचालित डैफोडिल पब्लिक स्कूल की जमीन को लेकर संचालक व मालिक के बीच चल रहे विवाद का असर छात्रों के भविष्य में पड़ने लगा है। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो रही हैं, लेकिन स्कूल में लड़ाई होने के कारण अभिभावकों को 5 अप्रैल को पीटीएम के लिए बुलाया गया है। अभिभावकों का कहना है कि दो लोगों की लड़ाई का असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।


अभिभावक सोनिया का कहना है कि 30 मार्च को पहले पीटीएम के लिए बुलाया गया था, लेकिन स्कूल परिसर में लडाई होने के कारण बैठक को टाल दिया गया। अब 5 अप्रैल को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि संचालक व मालिक के बीच विवाद हो गया है। विवाद में सबसे अधिक बच्चों का भविष्य दांव पर लग रहा है। उनका कहना है कि अचानक दूसरे स्कूल में दाखिला कराना संभव भी नहीं होगा। स्कूल का संचालन इस सत्र में होना चाहिए। वहीं अभिभावक दीपक ने बताया कि लड़ाई का असर छात्रों पर क्यों डाला जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दूसरे स्कूल में बच्चों का दाखिला भी नहीं करा सकते हैं।यदि स्कूल बंद हो जाएगा और दूसरे स्कूल में दाखिला कराना पड़ा तो प्रवेश शुल्क भी देना पड़ेगा। जो संभव नहीं हो पाएगा। छात्रों को फिर घर पर ही बैठाना पड़ेगा। वहीं कई अभिभावक टीसी नहीं मिलने के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
सोमवार को डैफोडिल पब्लिक स्कूल की जमीन को लेकर संचालक व मालिक के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा व मामला शांत कराया। आरोप है कि जिस जमीन पर स्कूल बना है, उसके मालिक ने जबरन स्कूल के गेट को वेल्डिंग कराकर बंद करा दिया था। इस बात पर विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल परिसर मालिक से खुलवाया जाए। छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने दे सकते हैं। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वो भी सरासर गलत हैं। - ओमपाल भाटी,स्कूल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed