सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   education

Noida News: कक्षा 5 और 8 के बाद भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, शिक्षा विभाग उठाएगा जिम्मेदारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
education
विज्ञापन
- परिषद के 511 विद्यालयों के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए अभिभावकों को करेंगे प्रेरित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेेंसी
यमुना सिटी। जेवर, बिसरख, दादरी और दनकौर ब्लॉकों के 511 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों की आगे की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र बीच में पढ़ाई न छोड़े। इसके तहत शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों के अभिभावकों और परिवार के सदस्यों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया जाएगा और बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग की कोशिश रहेगी कि छात्र अपनी आगे की पढ़ाई सरकारी विद्यालयों में ही जारी रखें, ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो और उन्हें निरंतर शिक्षा मिलती रहे।
कक्षा 5 और 8 के बाद छात्रों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। -राशिद खान, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed