UP: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड जाम कर दिया है। फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया है।
विस्तार
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया, जब गुस्साए कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया और यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। फेज 2 में चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े।
प्रदर्शनकारियों ने मदरसन कंपनी के पास करीब चार गाड़ियों को किया आग के हवाले किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारी मजदूरों को तितर-बितर किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को पलट दिया और उसमें आग लगा दी। उन्होंने पथराव भी किया।#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2026विज्ञापन
पिछले तीन से चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सैलरी 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और कई जगह गाड़ियों के आगे लेटकर यातायात रोक दिया। कुलेसरा से फेज-2 तक मार्च निकालते हुए कर्मचारी एकत्र हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। सेक्टर 60 में कर्मचारियों ने रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन के कारण नोएडा के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पूरी तरह जाम हो गया है। एनएच 9 पर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे हैं। सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति है। नोएडा में औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले कई रास्तों को बंद किया गया है।
फरीदाबाद-पलवल में सड़कों पर उतरे कर्मचारी
फरीदाबाद सेक्टर-37 सराय ख्वाजा इलाके में निजी कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी कंपनी के बाहर सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं, पलवल में भी पृथला के पास साई ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने आगरा हाईवे जाम किया