सब्सक्राइब करें

Noida Protest: किस बात पर भड़के निजी कंपनी के कर्मी, कौन सी मांगें अधूरी? नोएडा में बवाल-आगजनी की पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 13 Apr 2026 02:33 PM IST
सार

Noida Protest News Today: गौतमबुद्धनगर जिले के कई इलाकों में वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर निजी कंपनियों के कर्माचारियों का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। कर्मचारियों ने सरकारी और निजी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पत्थरबाजी भी की। पथराव में पुलिस भी घायल हो गई। आइए जानते हैं किस बात पर निजी कंपनी के कर्मचारी भड़के हैं, कौन सी मांगें अधूरी हैं? 

विज्ञापन
Noida Protest Today Turns Violent Private Company Employees Clash with Police Demand Salary Hike
noida protests - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार सुबह, पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूट गया। प्रदर्शन ने तब हिंसक रूप ले लिया जब कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। साथ ही पुलिस की गाड़ियों के साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कंपनी में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हिंसक प्रदर्शन से गौतमबुद्धनगर जिले के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
Trending Videos
Noida Protest Today Turns Violent Private Company Employees Clash with Police Demand Salary Hike
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा के फेज-2 इलाके में भी तोड़फोड़ की व्यापक घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-84 में वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Protest Today Turns Violent Private Company Employees Clash with Police Demand Salary Hike
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर पलट दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। 
Noida Protest Today Turns Violent Private Company Employees Clash with Police Demand Salary Hike
नोएडा में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फूंकी गाड़ी - फोटो : पीटीआई
प्रशासन की कोशिशें और कर्मचारियों का आक्रोश
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब भीड़ नियंत्रण से बाहर होती दिखी, तो हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया गया। इसके बाद कुछ इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।  फिलहाल, प्रशासन हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन और प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर कब तक और किस हद तक कार्रवाई करते हैं, ताकि इस तरह के हिंसक प्रदर्शनों को रोका जा सके।

 
विज्ञापन
Noida Protest Today Turns Violent Private Company Employees Clash with Police Demand Salary Hike
नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा में कर्मचारियों की क्या हैं मांगे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की गारमेंट फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी हरियाणा के नवीनतम मजदूरी दरों (15,220 रुपए-18,500+ रुपए) के अनुसार वेतन की मांग कर रहे हैं, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच वे अपना गुजारा कर सकें। वेतन में अनियमितता इसके आंदोलन का मुख्य कारण है, एक ही कार्य के लिए किसी कर्मचारी को 15 हजार तो किसी को 16 हजार और किसी को कुछ और वेतन दिया जाता है।

हरियाणा की तरह वेतन चाहते हैं नोएडा के प्रदर्शनकारी
  • अकुशल (Unskilled) श्रमिक: ₹15,220 प्रति माह
  • अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) श्रमिक: ₹16,780 प्रति माह
  • कुशल (Skilled) श्रमिक: ₹18,500 प्रति माह
  • उच्च कुशल (Highly Skilled) श्रमिक: ₹19,425 प्रति माह

इसके साथ ही उनका कहना है कि 
  • वेतन में अनियमितता को पूरी तरह समाप्त करें
  • कंपनियां सरकार के नियम अनुसार वेतन प्रदान करें
  • बिना उचित कारण के नौकरी से न निकाला जाए
  • एक माह में चार अवकाश को सुनिश्चित किया जाए
  • ओवर टाइम का पैसा नियमों के अनुसार ही मिले 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed