फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eyewitnesses in Greater Noida stated that accused woman driving car was looking at her mobile phone

Greater Noida: 'फोन देख रही थी महिला, ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर', चश्मदीदों ने बताई कार हादसे की पूरी कहानी

Thu, 09 Jul 2026 08:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बीती बुधवार को एक कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों और अभिभावकों को रौंद डाला। इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला मोबाइल देख रही थी।

विज्ञापन
Eyewitnesses in Greater Noida stated that accused woman driving  car was looking at her mobile phone
महिला की लापरवाही से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों और अभिभावकों को कार ने रौंद दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी के मुख्य गेट पर हुए हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक बच्ची के हाथ पर पहिया चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार चला रही महिला मोबाइल देख रही थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाने से हादसा होने की बात कही है। 

विज्ञापन


निवासियों के मुताबिक, बुधवार सुबह रोजाना की तरह सोसाइटी के गेट पर 100 से अधिक बच्चे और अभिभावक स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंद दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों ने आनन-फानन में बच्ची को कार के नीचे से निकाला। हादसे में घायल स्कूटी सवार टीना और बेटे संग खड़े मृणाल त्रिपाठी समेत तीन बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी। आरोप है कि कार चलाते वक्त महिला मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी। गेट के ढलान पर अचानक नियंत्रण खोने के बाद महिला ने ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार की गति तेज हो गई। कार सामने खड़ी स्कूटी और खड़े लोगों से जा टकराई। निवासियों का दावा है कि महिला कार चलाना सीख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

चालान काटने के बाद कार जब्त कर ली गई है। किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसकी सूचना दोनों पक्ष ने पुलिस को दी है। महिला के पास लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की बात बताई गई है। जांच नहीं होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा


रफ्तार कम न होती तो जा सकती थी कई लोगों की जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी से टकराने के बाद कार की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। अगर कार की गति कम नहीं हुई होती तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे में घायल मृणाल त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि संभलने का मौका नहीं मिला। आरोप है कि आरोपी महिला ने घायलों की मदद करने के बजाय असंवेदनशीलता दिखाई। हादसे के बाद वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed