{"_id":"6a4f58048d5a25c0ac06a8c4","slug":"video-boundary-wall-of-basement-construction-site-collapsed-in-greater-noida-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: लगातार बारिश से धंसी सड़क, बेसमेंट निर्माण स्थल की बाउंड्रीवाल गिरी; सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: लगातार बारिश से धंसी सड़क, बेसमेंट निर्माण स्थल की बाउंड्रीवाल गिरी; सामने आया वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:42 PM IST
Link Copied
ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास निर्माणाधीन लंदन मार्ट में बेसमेंट निर्माण के दौरान लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते सड़क धंस गई और निर्माण स्थल की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माण स्थल के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई थी। बेसमेंट की गहरी खुदाई और जलभराव के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद बाउंड्रीवाल भी गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने का काम शुरू कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।