सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fddsfg

Noida News: महिला ने मकान मालिक पर लगाया चोरी और उत्पीड़न का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
fddsfg
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रहने वाली एक महिला ने अपने मकान मालिक के खिलाफ चोरी और परेशान करने का आरोप लगाया है। बिहार की रहने वाली महिला पिछले तीन वर्षों से चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रह रही हैं। महिला का आरोप है कि मकान मालिक उनके साथ गलत व्यवहार करता है। कई बार काम से लौटने पर वह दरवाजा खोलने में देरी करता और कमरे की खिड़की से झांकने की कोशिश करता है। महिला ने बताया कि उन्होंने इस व्यवहार की शिकायत मकान मालिक की पत्नी से भी की थी। इसके बाद आरोपी और अधिक नाराज हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह महिला पर बाहर मिलने और साथ घूमने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने मकान खाली करने की बात कही तो उनके कमरे से सामान चोरी हो गया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-63 थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मकान मालिक के परिवार का कहना है कि महिला कई महीनों से किराया नहीं दे रही थी। मकान खाली करने को कहने पर उसका विवाद हुआ था। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed