{"_id":"6a7f1b206840a7a1810e599b","slug":"fdgfds-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9387-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीन साल पहले खत्म हो गया था वीजा, 22डी स्थित सोसाइटी में रह रहा था विदेशी नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-22डी स्थित एक सोसाइटी में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विदेशी नागरिक का वीजा तीन साल पहले समाप्त हो गया था और इसके बाद भी वह लगातार यहीं रह रहा था।
सोसाइटी के निवासी विदेशी नागरिकों को लेकर लगातार जांच की मांग कर रहे थे और पुलिस अधिकारियों से भी मिले थे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक विदेशी नागरिक फ्लैट के पिछले हिस्से से करीब आठवीं मंजिल से नीचे उतरता दिखाई दे रहा था। दावा किया गया था कि वह पुलिस की जांच से बचने के लिए ऐसा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात सूचना के आधार पर टीम सोसाइटी पहुंची और बाहर टहल रहे नाइजीरियाई मूल के नागरिक डेस्टिनी के पासपोर्ट व वीजा की जांच की। उसके वीजा की वैधता एक सितंबर 2023 को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वह गुप्त तरीके से सोसाइटी में रह रहा था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।