{"_id":"6a7f22157bc7282fb305b2e7","slug":"house-lock-broken-70000-in-cash-and-goods-worth-noida-news-c-491-1-rgh1002-9362-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान का ताला तोड़कर 70 हजार कैश और लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान का ताला तोड़कर 70 हजार कैश और लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। बिलासपुर कस्बे में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये का कैश समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था और चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। परिवार जब वापस लौटा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। वहीं सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने अब पुलिस से शिकायत की है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिलासपुर निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह अपने मूल गांव गए थे। इसी दौरान मंगलवार की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुए। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। घर में रखा 70 हजार रुपये का कैश, सोने की चेन और जरूरी कागजात चोरी करने के बाद आरोपी फरार हो गए। बुधवार सुबह घर लौटने पर राजपाल को मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दो नकाबपोश संदिग्ध मकान में घुसते और बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का जल्द खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर जांच कर मामले में आगे के कानूनी कार्रवाई की जाएगी।