{"_id":"6a7f2cca48e9bc8e0e016e7e","slug":"noida-players-stellar-performance-at-the-20th-all-india-independence-karate-cup-noida-news-c-1-noi1095-4612608-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 3,000 खिलाड़ियों के बीच नोएडा के 140 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, कई ने जीते पदक
नोएडा (संवाद)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देश के करीब 20 राज्यों से लगभग 3,000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नोएडा से 140 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके खिलाड़ी भी शामिल रहे।
प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में नोएडा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। कैडेट वर्ग में दिव्या भट्ट और आराध्या गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सब-जूनियर वर्ग में आराध्या राजपूत, आराध्या गुप्ता, दक्ष कुमार और युविका शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्यांश शर्मा ने सब-जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सचिन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच कमल थापा ने बताया कि नोएडा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल की बारीकियों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का असर प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है।