फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Darkness at Pali-Bodaki underpass to be dispelled

Noida News: पाली-बोड़ाकी अंडरपास का अंधेरा होगा दूर

Fri, 14 Aug 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Darkness at Pali-Bodaki underpass to be dispelled
- 100 से अधिक एलईडी लाइटें लगेंगी, साकीपुर में भी बढ़ेगी रोशनी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसी) के अंडरपास में अब अंधेरा दूर होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पाली और बोड़ाकी अंडरपास में पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। वहीं साकीपुर अंडरपास में भी मौजूदा लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ग्रेटर नोएडा से डीएफसीसी के वेस्टर्न और ईस्टर्न कॉरिडोर गुजर रहे हैं। इनके नीचे कई अंडरपास बनाए गए हैं। बारिश के दौरान कुछ अंडरपास में जलभराव की समस्या भी सामने आती है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से पंप लगाए गए हैं। वहीं रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाली, बोड़ाकी और साकीपुर अंडरपास में कुल 100 से अधिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एजेंसी के चयन के बाद अगले दो महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी होने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रात में हादसों की आशंका भी कम होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article