फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   U-turn' plan to ease traffic jams hits a roadblock

Noida News: जाम से राहत का यू-टर्न प्लान अटका

Fri, 14 Aug 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
U-turn' plan to ease traffic jams hits a roadblock
फोटो----
विज्ञापन

-परी चौक से अल्फा, एलजी और जगत फार्म तक व्यस्त समय में वाहनों का रहता है दबाव
-पूर्व में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भेजे प्रस्ताव के बावजूद नहीं शुरू हुआ काम
मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख गोलचक्करों पर लगने वाले दैनिक जाम से निजात दिलाने के लिए यूटर्न बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित है। यातायात पुलिस ने यह सुझाव प्राधिकरण को दिया था। हालांकि, इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
परी चौक, अल्फा चौक, एलजी चौक, डोमिनोज और जगत फार्म गोलचक्कर पर सुबह-शाम भारी जाम लगता है। वाहनों के एक-दूसरे के रास्ते में आने और गोलचक्करों में फंसने से यातायात धीमा पड़ जाता है। शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या इस समस्या को लगातार बढ़ा रही है। सुबह आठ से दस बजे और शाम पांच से आठ बजे के बीच सड़कों पर अत्यधिक दबाव रहता है। इस दौरान परी चौक और एलजी चौक जैसे स्थानों पर जाम आसपास की सड़कों तक फैल जाता है। प्राधिकरण ने इस सुझाव पर गौर नहीं किया है।
विज्ञापन

यूटर्न से यातायात में सुधार संभव
ट्रैफिक इंस्पेक्टर के अनुसार, गोलचक्कर बंद कर मुख्य मार्ग पर सीधे आवाजाही से क्रॉस ट्रैफिक कम होगा। निर्धारित दूरी पर यूटर्न देने से वाहनों को गोलचक्कर के भीतर घूमने की जरूरत नहीं होगी। इससे मुख्य सड़क पर लेन खाली रहेगी और व्यस्त समय में यातायात की गति बनी रहेगी। हालांकि, यूटर्न बनाने से पहले सही जगह, पर्याप्त चौड़ाई, सर्विस रोड और पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में भी अपनाया गया मॉडलः
नोएडा में गोलचक्करों और व्यस्त चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यूटर्न आधारित व्यवस्था पर काम किया गया है। इस कारण यहां कई चौराहों पर जाम कम हुआ है। इसी तरह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी यूटर्न को जाम कम करने के उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। गौड़ चौक से 130 मीटर रोड पर नए यूटर्न और सर्विस रोड चौड़ी होने से जाम से राहत मिली है।
कोट-
सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें जाम खत्म करने के लिए विस्तार से चर्चा की जाएगी।
-अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed