{"_id":"6a7f301e680ca9a75607a7b5","slug":"dog-feeding-points-to-be-designated-at-awho-and-godrej-golf-links-noida-news-c-23-1-lko1064-103277-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक में तय होंगे डॉग फीडिंग पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक में तय होंगे डॉग फीडिंग पॉइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्राधिकरण की बैठक में बनी सहमति, पशु प्रेमियों को निर्धारित स्थान पर ही खिलाना होगा खाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर और सोसाइटियों में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर होने वाले विवादों को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डॉग फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की है। शुक्रवार को हुई बैठक में एडब्ल्यूएचओ और गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति बनी। फीडिंग पॉइंट निर्धारित होने के बाद पशु प्रेमियों को वहीं कुत्तों को खाना खिलाना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस अधिकारी, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, एओए या एस्टेट मैनेजर और डॉग फीडर शामिल होते हैं। बैठक में सभी पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति से फीडिंग पॉइंट तय किए जा रहे हैं। साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्राधिकरण ने 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों में बैठक के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया है। शुक्रवार की बैठक में महाप्रबंधक आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार की मौजूदगी में दोनों सोसाइटियों में फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने पर सहमति बनी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि बैठकों के माध्यम से सोसाइटियों में डॉग फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने के साथ पशु प्रेमियों और अन्य निवासियों के बीच होने वाले विवादों को भी सुलझाने में मदद मिलेगी।