{"_id":"6a7f2d07e752b9c30807acb6","slug":"video-major-security-arrangements-at-jewar-airport-ahead-of-independence-day-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: स्वतंत्रता दिवस से पहले एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर फोर्स हुई तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: स्वतंत्रता दिवस से पहले एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर फोर्स हुई तैनात
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:28 PM IST
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है और हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को एयरपोर्ट के हर प्रवेश द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही और सभी वाहनों की तलाशी ली गई। वहीं टर्मिनल की ओर जाने वाले वाहनों की सीआईएसएफ की ओर से जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा गया।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जिसके बाद 15 जून से लगातार यहां से घरेलू उड़ानें हो रही हैं। उड़ानें शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट का पहला स्वतंत्रता दिवस है, जिसके चलते ज्यादा सुरक्षा बरती जा रही है। 15 अगस्त को एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू हुए दो महीने पूरे हो रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार यहां से उड़ानें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और अक्टूबर में इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अराजक तत्व किसी तरह की गड़बड़ी न करें और आम यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिसर के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। एयरपोर्ट परिसर के अंदर प्रवेश के बाद बने एंट्री सर्किल पर पुलिस फोर्स तैनात है, जो यहां आने वाले हर वाहन की जांच कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस के चलते फोर्स को पूरी तहर से अलर्ट मोड में रखा गया है। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सीआईएसएफ और पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। क्षेत्रिय लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है कि वह किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि करने से बचें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।