{"_id":"6a7eda05a7ad9a5f6f0fffaa","slug":"video-nahan-hariyali-teej-senior-women-mehndi-day-care-centre-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन में हरियाली तीज पर वरिष्ठ महिलाओं ने लगवाई मेहंदी, चेहरे पर दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन में हरियाली तीज पर वरिष्ठ महिलाओं ने लगवाई मेहंदी, चेहरे पर दिखी खुशी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:34 PM IST
Link Copied
शहर के वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र की वरिष्ठ महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और पारंपरिक गीतों के बीच तीज का आनंद लिया।
कार्यक्रम को खास बनाने में डीएड कॉलेज नाहन की प्रशिक्षु छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं ने वरिष्ठ महिलाओं के हाथों पर आकर्षक और मनमोहक मेहंदी के डिजाइन बनाए। मेहंदी लगने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
पारंपरिक गीतों और तीज के उल्लास के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ महिलाओं ने छात्राओं के साथ भी समय बिताया और आयोजन का आनंद लिया।
केंद्र की संचालिका अर्चना सैनी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनके बीच उत्साह और अपनापन बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर आयोजन करने के लिए केंद्र प्रबंधन और डीएड कॉलेज नाहन की प्रशिक्षु छात्राओं का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।