{"_id":"6a7ef25a38dad5bc660cc49a","slug":"video-nahan-weather-dense-fog-low-visibility-traffic-sirmaur-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: धुंध के आगोश में डूबा नाहन, ऐतिहासिक इमारतों ने ओढ़ी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: धुंध के आगोश में डूबा नाहन, ऐतिहासिक इमारतों ने ओढ़ी सफेद चादर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:17 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर बाद पूरा शहर घनी धुंध की चादर में लिपट गया। निचले क्षेत्रों से उठी धुंध ने कुछ ही देर में पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला।
घनी धुंध का असर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर भी दिखाई दिया। दिल्लीगेट के पास स्थित ऐतिहासिक लिंटन मेमोरियल की इमारत धुंध में लगभग पूरी तरह छिप गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों को ऐतिहासिक धरोहरों का साफ दीदार करने के लिए धुंध छंटने का इंतजार करना पड़ा।
धुंध घनी होने के कारण नाहन के मुख्य मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण चालकों ने वाहनों की रफ्तार भी कम कर दी, जिससे यातायात की गति प्रभावित हुई।
मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की गई। धुंध के कारण शहर का वातावरण ठंडा नजर आया।
घनी धुंध के बीच वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रही। कम दृश्यता के कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में चालकों ने धीमी गति से वाहन चलाकर सफर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।