बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur census second phase snow bound areas september 2026

Census 2026: बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगी जनगणना, 17 अगस्त से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:35 PM IST
sirmaur census second phase snow bound areas september 2026
सिरमौर जिले के बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले करीब 10 गांवों में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे पहले इन इलाकों में जनगणना का पहला चरण पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिले के लोगों से जनगणना के दूसरे चरण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। उपायुक्त के अनुसार इन क्षेत्रों के निवासी 17 अगस्त से 31 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से जनगणना से संबंधित अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कर्मी क्षेत्र में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि स्व-गणना की सुविधा से लोगों को अपनी जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी और दुर्गम इलाकों में प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में भी मदद मिलेगी। दूसरे चरण में नौहराधार तहसील के बर्फीले क्षेत्रों में शामिल करीब 10 गांवों को कवर किया जाएगा। इनमें चूड़धार, चौरासडाडना, घंडूरी, तेलंगना, चाढ़ना, चुनरीबोध, सैल, नौहरा और बांदल सहित आसपास के अन्य गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान बर्फबारी के कारण आवागमन प्रभावित रहता है। इसी वजह से यहां जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग चरण में करवाई जा रही है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य में विकास योजनाएं और सरकारी नीतियां तैयार करने में मदद मिलती है। उपायुक्त ने जिले के लोगों से जनगणना कर्मियों को सहयोग देने और तय समय के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: चमोली सुरंग हादसा; मलबे और पानी से भरी टनल में ड्रमों के सहारे जवान कर रहे रेस्क्यू

14 Aug 2026

जी राम जी योजना को लेकर ग्राम प्रशासकों किया जागरुक, VIDEO

13 Aug 2026

महिला अधिवक्ता के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, VIDEO

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद

13 Aug 2026

VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद

13 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: फूलबाग के नाना राव पार्क में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

13 Aug 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे पर अन्ना मवेशियों के जमावड़े से रफ्तार पर लगी ब्रेक

13 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: साइकिल चला रहे छात्र पर चढ़ा दी कार, भागने पर घसीटा

13 Aug 2026

25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार

13 Aug 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की सुनाई गाथा

13 Aug 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया

13 Aug 2026

VIDEO: वनवासी कन्या छात्रावास में बांटी राशन और अध्ययन सामग्री

13 Aug 2026

VIDEO: मंडी के व्यापारियों का धरना जारी

13 Aug 2026

VIDEO: हर ब्लॉक को मिलेगा कैटल कैचर, सड़कों पर नहीं दिखेंगे छुट्टा गोवंश

13 Aug 2026

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

13 Aug 2026

VIDEO: भारत माता की जयकारों से गूंजा अर्जुन नगर

13 Aug 2026

VIDEO: पश्चिमी यूपी माहेश्वरी सभा के चुनाव कल

13 Aug 2026

फरीदाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिकाओं ने दिखाया दम

13 Aug 2026

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज

13 Aug 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान व गायन प्रतियोगिता झलकियां

13 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे

13 Aug 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गैस मिस्त्री की मौत, VIDEO

13 Aug 2026

लखनऊ: आजादी की वर्षगांठ के मौके पर नहीं की गई चारबाग रेलवे स्टेशन की सजावट

13 Aug 2026

कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष और प्रेस दोनों को कुचलने का काम कर रही

13 Aug 2026

फतेहाबाद: सफाई कर्मचारियों ने रात को भी शुरू किया धरना, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

13 Aug 2026

VIDEO: राहुल गांधी से दिल्ली में मिले अंकिता के माता-पिता

13 Aug 2026

चंडौस से अशोक शर्मा ने सुनाया राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीत, बजने लगी तालियां

13 Aug 2026

अलीगढ़ को है अभी और जानने की जरूरत- परीक्षित निर्भय, संपादक

13 Aug 2026

अलीगढ़ में मां तुझे प्रणाम के तहत हुआ वीरांगना सम्मान समारोह, यह बोले अतिथिगण

13 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed