{"_id":"6a7ed71a788a3cb19701c9fd","slug":"video-tight-security-in-faridkot-for-independence-day-500-police-personnel-deployed-flag-marches-held-in-all-three-towns-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात, तीनों शहरों में फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात, तीनों शहरों में फ्लैग मार्च
फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर और एसपी मनविंदर बीर सिंह और एसपी जोगेश्वर सिंह गोराय़ा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने तीनों सब-डिवीजनों में फ्लैग मार्च निकाला। फरीदकोट में डीएसपी तरलोचन सिंह और जगतार सिंह की अगुवाई में थाना सिटी से मार्च शुरू होकर प्रमुख बाजारों और चौकों से गुजरा। कोटकपूरा में डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना सिटी से फ्लैग मार्च निकाला गया, जबकि जैतो में भी पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर मार्च किया।
पुलिस ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर सख्त नाकाबंदी और लगातार गश्त की जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एंटी-सबोटाज टीमों और डॉग स्क्वायड द्वारा भी लगातार जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि कोई लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।