{"_id":"6a7f22dc59cf374506084c75","slug":"video-two-youths-killed-in-road-accident-atmosphere-of-joy-turns-into-mourning-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
गत रात्रि गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब से चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव अत्तेवाली के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की कार का टायर फटने से कर छप्पड़ में गिर गई जिससे दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान माधव कुमार और हरीश कुमार के रूप में हुई है, जो आदर्श नगर, सरहिंद के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्त हर्षितकी बहन के घर पुत्र के जन्म की खुशी में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वे अपने दोस्त को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। आदर्श नगर के चार दोस्त दो अलग-अलग होंडा सिटी कारों में सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव अत्तेवाली के पास पहुंचते ही हरीश कुमार द्वारा चलाई जा रही कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार पास में बने गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे क्रेन और स्थानीय लोगों की सहायता से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार में सवार दोनों युवकों को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।