{"_id":"6a7ecc4d0dd47de4020a5451","slug":"video-sirmaur-census-second-phase-snow-bound-areas-september-2026-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Census 2026: बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगी जनगणना, 17 अगस्त से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Census 2026: बर्फीले क्षेत्रों में 1 सितंबर से शुरू होगी जनगणना, 17 अगस्त से घर बैठे दर्ज कर सकेंगे जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:35 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले करीब 10 गांवों में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे पहले इन इलाकों में जनगणना का पहला चरण पूरा किया जा चुका है।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिले के लोगों से जनगणना के दूसरे चरण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
उपायुक्त के अनुसार इन क्षेत्रों के निवासी 17 अगस्त से 31 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से जनगणना से संबंधित अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कर्मी क्षेत्र में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे।
प्रशासन का कहना है कि स्व-गणना की सुविधा से लोगों को अपनी जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी और दुर्गम इलाकों में प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
दूसरे चरण में नौहराधार तहसील के बर्फीले क्षेत्रों में शामिल करीब 10 गांवों को कवर किया जाएगा। इनमें चूड़धार, चौरासडाडना, घंडूरी, तेलंगना, चाढ़ना, चुनरीबोध, सैल, नौहरा और बांदल सहित आसपास के अन्य गांव शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान बर्फबारी के कारण आवागमन प्रभावित रहता है। इसी वजह से यहां जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग चरण में करवाई जा रही है।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं।
इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य में विकास योजनाएं और सरकारी नीतियां तैयार करने में मदद मिलती है। उपायुक्त ने जिले के लोगों से जनगणना कर्मियों को सहयोग देने और तय समय के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।