{"_id":"6a7ed0f5e5770e71800367d8","slug":"video-video-24-ghata-sa-bjal-gal-vasatakaja-upakathara-para-lga-ka-hagama-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 24 घंटे से बिजली गुल, वसंतकुंज उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 24 घंटे से बिजली गुल, वसंतकुंज उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा
वसंतकुंज और लालाबाग भूहर इलाके में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बसंतकुंज स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने एई को घेर लिया और अपनी समस्याएं बताईं। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।
पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाने और स्थिति शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 24 घंटे से बिजली न आने के कारण गर्मी और उमस में परेशानी हो रही है। घरों में पानी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मौके पर विभागीय अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।