{"_id":"6a7ecb28fd82cdbf8b0eaf5c","slug":"video-inlds-student-wing-staged-a-protest-in-fatehabad-over-the-bjp-state-presidents-remarks-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर इनलो की स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी पर इनलो की स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टिप्पणी को लेकर इनेलो की स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और डॉ. अर्चना गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन कर रहे इनलो की स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बीजेपी के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की टिप्पणियां दोबारा की गईं तो इनलो की स्टूडेंट विंग की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।