फतेहाबाद। नशे के काले कारोबार और उससे तबाह हो रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नशामुक्ति सेना द्वारा 16 अगस्त रविवार को शाम 5 बजे जागरूक लोग मॉडल टाऊन स्थित पपीहा पार्क में एकत्रित होंगे, जहां से नशा तस्करों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। ये कैंडल मार्च पपीहा पार्क से शुरू होकर लालबत्ती चौक तक पहुंचेगा।
ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही की दो बड़ी घटनाओं ने झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि गांव मेहूवाला में पिछले दिनों एक आंगनबाड़ी वर्कर महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। महिला की सैलरी से ही घर का खर्चा चलता था, लेकिन उसका पति नशे का आदी था। वह नशा करने के लिए पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसकी पूरी कमाई छीन लेता था। जब महिला का जीवन नरक बन गया तो उसने मरने का कदम उठाया। हालांकि, उसे लगा कि उसके जाने के बाद पति बच्चों को भी प्रताडि़त करेगा, इसलिए उसने मजबूर होकर पहले अपने बच्चों को मारा और फिर खुद जान दे दी। दूसरी घटना में गांव खूनन में एक नशेड़ी पिता ने अपनी 5वीं कक्षा में पढऩे वाली नन्हीं बेटी को स्कूल से लाकर सीधे नहर में फेंक दिया। इन दोनों घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण नशा था। भवानी सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की आत्मा को कपा देती हैं, लेकिन लोग चार दिन बात करके भूल जाते हैं। कब तक समाज यह तमाशा देखेगा। आज यह दूसरों के घरों में हो रहा है, कल आपके घर में भी हो सकता है। जब तक हम जागेंगे नहीं और इन नशा कारोबारियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज को नशामुक्त नहीं कर सकते। भवानी सिंह ने आह्वान किया कि अब अत्याचार सहना बंद करना होगा। 16 अगस्त रविवार शाम 5 बजे पपीहा पार्क में अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर कैंडल मार्च में भाग लें और नशा तस्करों को ईंट का जवाब पत्थर से दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।