{"_id":"6a7ec6ba0c82758bfd038d11","slug":"video-video-vathavana-sakatara-6-ma-sava-cara-karaugdha-ka-lgata-sa-bnaga-vashal-paraka-lga-na-bta-ldada-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वृंदावन सेक्टर-6 में सवा चार करोड़ की लागत से बनेगा विशाल पार्क, लोगों ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वृंदावन सेक्टर-6 में सवा चार करोड़ की लागत से बनेगा विशाल पार्क, लोगों ने बांटे लड्डू
वृंदावन सेक्टर-6 में वर्षों से कूड़े और गंदगी से घिरी जमीन अब विशाल पार्क के रूप में विकसित होगी। करीब 4.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। पार्क का निर्माण करीब छह माह में पूरा होने की उम्मीद है। जिस स्थान पर पहले कूड़ा पड़ा रहता था और अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होती थी, वहां पार्क बनने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भूमि पूजन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस जमीन को साफ कर पार्क विकसित करने की मांग की जा रही थी। पार्क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को टहलने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। लोगों ने पार्क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।